Thursday, July 25, 2024
Homeलाइफस्टाइलशीशे साफ करने के लिए ले इन चीजों की मदद मिनटों में...

शीशे साफ करने के लिए ले इन चीजों की मदद मिनटों में चमक उठेगा आपका घर, जाने इन आसान टिप्स के बारे में

आप भी जानते है घर में खिड़की और दरवाजे चमकदार दिखने से ही घर की शोभा बढ़ती है। बेशक कांच के खिड़की और दरवाजे घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं.इनको साफ करना इतना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में कुछ आसान चीजों की मदद ले कर आप आसानी से घर में लगे शीशे के खिड़की और दरवाजों को बहुत कम समय में चमका सकते है। धूल-मिट्टी और बरसात के कारण शीशे के खिड़की और दरवाजे जल्दी गंदे दिखने लगते है। जिसके चलते शीशे पर लगी गंदगी और पानी के दागों को साफ करने में परेशानी होती है। इसके शीशे को पूरी तरह चमकाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम आपको कांच साफ करने की कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है।

कांच साफ करने के लिए बेकिंग सोड़े का इस्तेमाल

यह भी पढ़े –आलू की खेती से किसान कर रहे है अच्छी कमाई, जाने इसकी उन्नत किस्मों, और खेती से जुड़ी जानकारिया

बेकिंग सोडा को कांच का बेस्ट क्लीनिंग एजेंट का नाम दिया जाता है। ऐसे में कांच पर लगे तेल और ग्रीस के धब्बों को मिटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिये। अब इस पेस्ट को शीशे के खिड़की और दरवाजों पर अप्लाई कर दीजिये। और सूखने के बाद आप इसे पानी से धो लीजिये।

नमक और नींबू की सहायता ले

शीशे के खिड़की और दरवाजों पर लगे हैंडल को साफ करने के लिए नींबू और नमक का मिक्सचर बेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए नींबू के रस में नमक मिलाकर घोल बना लीजिये। नींबू के रस की जगह आप सफेद सिरके की भी सहायता ले सकते है। अब इस घोल में साफ कपड़े को भिगो कर हैंडल को रब करते जाये। कुछ देर में खिड़की और दरवाजों का हैंडल बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा।

एप्पल साइडर विनेगर की मदद ले

आप घर क्र खिड़की दरवाजे चमकाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर की भी मदद ले सकते है। इसके लिए 2 कप पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर स्प्रे बॉटल में भर लीजिये। वहीं खिड़की और दरवाजों को महकाने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते है। अब इस मिक्सचर को कांच पर स्प्रे करें और टिश्यू पेपर या अखबार की मदद लेकर हल्के हाथों से कांच को साफ कर लीजिये।

डिश वॉश लिक्विड ट्राइ करे

यह भी पढ़े –सूरजमुखी के बीजों में पाए जाते है औषधि गुण सेहत में होते है इसके बहुत से लाभ, जाने इसका सेवन कैसे करे

मार्बल की फर्श और दीवारों को साफ करने के लिए आप डिश वॉश सोप की भी सहायता ले सकते है। इसके लिए 2 कप गर्म पानी में डिश वॉश लिक्विड मिला लीजिये। अब इस घोल में स्पंज भिगोकर मार्बल्स को रब करते जाये। और साफ पानी से धो लीजिये। इससे आपके घर में लगा मार्बल आसानी से चमकने लगेगा। इस तरह से आप इनका इस्तेमाल कर सकते है।

RELATED ARTICLES