Wednesday, July 24, 2024
Homeलाइफस्टाइलCircle Mehndi Design: शादियों के सीजन में लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहँदी डिज़ाइन,...

Circle Mehndi Design: शादियों के सीजन में लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहँदी डिज़ाइन, जो आपकी हाथो पर लगा देगी चार चाँद, देखे कुछ डिज़ाइन

Circle Mehndi Design: शादियों के सीजन में लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहँदी डिज़ाइन, जो आपकी हाथो पर लगा देगी चार चाँद, देखे कुछ डिज़ाइन। मेहंदी की डिजाइन चाहे कैसी भी हो, हाथों में रचने के बाद हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। मेहंदी लगवाना भला किसे पसंद नहीं होगा। शादी हो या त्योहार महिलाएं अपने हाथों में तरह-तरह की मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं। मेहंदी की कई अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी। सभी के लिए अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन होते हैं। ब्राइडल के लिए अलग तो ब्राइडमेड्स के लिए अलग, यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कौन सी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाह रही हैं। इसके अलावा आजकल गोल मेहंदी डिजाइन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस डिजाइन लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और न ही हाथ ज्यादा भरा-भरा लगता है।

क्या है गोल या सर्कल मेहंदी डिजाइन

पहले के समय में जब मेहंदी के कोन नहीं होते थे, तब लोग हाथों में गोल मेहंदी की डिजाइन बनाते थे। पहले की इस गोल मेहंदी डिजाइन में अब और ज्यादा बारीक डिजाइन ऐड कर इसे खूबसूरती से कोन की मदद से बनाया जाता है। मेहंदी की ये डिजाइन बनाना बहुत आसान है, हथेली की बैक या फ्रंट दोनों ही साइड आप इस डिजाइन को बना सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले हाथ में छोटी गोल टिक्की बनाएं और उसी में गोल डिजाइन बनाते हुए मेहंदी को पूरा करते जाएं। 

हैवी गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

ये डिजाइन काफी यूनिक और ट्रेंडी है। गोल या सर्कल मेहंदी की डिजाइन तो सभी बनवाते हैं, लेकिन डिजाइन के बाद हथेली को कई नहीं भरता। ऐसे में यदि आपको अपने पूरे हथेली में डिजाइन बनानी है, तो इस डिजाइन को जरूर बनवाएं। बीच में सर्कल बनाएं और चैक फिलिंग से उसे भर दें। अब किनारे से डिजाइन बनाने के बाद पूरी हथेली को फूलों की डिजाइन से भर दें।

अरेबिक गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन को बनाने के लिए हथेली के बीच में छोटी गोल टिक्की बनाएं। अब टिक्की के किनारे में तस्वीर में बनी हुई फूल या डिजाइन को बना लें। जब पूरी डिजाइन बन जाए तो हथेली और अंगूठे में बनी हुई डिजाइन को भी बनाएं। रचने के बाद यह डिजाइन आपके हाथों में काफी यूनिक और खूबसूरत लगेगी।

सिंपल सर्कल मेहंदी डिजाइन

यदि आपको ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं पसंद या आपसे ज्यादा डिजाइन नहीं बन पाती, तो आप इस आसान और सिंपल मेहंदी की डिजाइन को अपने हथेली में बना सकती है। यह डिजाइन आपके रेगुलर डिजाइन की तरह ही है, जिसे आप बैक और फ्रंट दोनों तरफ बना सकती हैं।

RELATED ARTICLES