Wednesday, July 24, 2024
Homeहेल्थSkin Care Tipsऔषधि गुणों से भरपूर होता है यह फूल करता है बहुत सी...

औषधि गुणों से भरपूर होता है यह फूल करता है बहुत सी समस्याओं को दूर, देखे इसके फायदे

कमल के फूल के बारे में आप भी जानते है,यह दिखने में जितना ज्यादा सुन्दर होता है। स्किन के लिए उतना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल साज-सजावट के लिए भी किया जाता है। तो वहीं मां लक्ष्मी को काफी प्रिय होने की वजह से कमल के फूल को भगवान के चरणों में अर्पित किया जाता है। लेकिन क्या आप कमल के फूल से होने वाले फायदों को जानते है। नहीं तो यह फूल औषधीय गुणों से भरपूर है।

और ये आपकी सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कमल के फूल में एपोमोर्फिन और न्यूसीफेरिन नाम के दो खास तत्व पाए जाते है। जो मस्तिष्क के लिए काफी बेहतर होता है। तो वहीं इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सी़डेंट्स, विटामिन बी, सी, आयरन, कॉपर, जिंक, फाइबर जैसे पोषक तत्व भी सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।

दर्द को दूर करता है

यह भी पढ़े –अब हींग की खेती से भी महकेगा भारत कैसे तैयार किया जाता है इसको, जाने इसकी खेती से जुड़ी जानकारियों के बारे में

कमल के फूल में एंटी-ऑक्सी़डेंट्स गुणों की मात्रा पायी जाती है। इसका तेल इस्तेमाल करने से हड्डियों के दर्द में बहुत ज्यादा आराम मिलता है। साथ ही बॉडी के किसी भी पार्ट में दर्द होने पर इसके तेल से मालिश करने पर दर्द से आराम मिलता है। इतना ही नहीं इससे तैयार हर्बल टी पुरानी चोटों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होता है।

स्किन में होते है फायदे

कमल का फूल केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इस फूल में एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते है। जो स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन पर मौजूद मुंहासों, रैशेज, टैनिंग और सन बर्न जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। इस फूल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व और विटामिन ए स्किन को एंटी-एजिंग से बचाने में मदद करते है। और स्किन को ग्लोइंग बनाये रखते है।

यह भी पढ़े –संतरे की खेती किसानों के लिए है मुनाफे का सौदा, जाने इसकी खेती से जुड़ी जानकारिया

बालों के लिए लाभकारी

बालों के लिए भी कमल का फूल काफी लाभकारी होता है। इस फूल के तेल को बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ने लगती है। ये बालों को घना, लम्बा और मजबूत बनाता है साथ ही स्कैल्प को दुरुस्त रखने में भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

RELATED ARTICLES