Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलक्रिसमस को बनाना चाहते है यादगार तो जाये इन शहरों में घूमने,...

क्रिसमस को बनाना चाहते है यादगार तो जाये इन शहरों में घूमने, और देखे वहा खूबसूरत नजारा, जाने इन जगहों के बारे में

सर्दियों के मौसम में धूमने का मजा ही कुछ ज्यादा खास होता है। जब दिसंबर का महीना लगता है। इसमें लोग नए साल और क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए देशों में जाते है। इसकी खास वजह है कि इस महीने में मौसम काफी खूबसूरत होता है। और इस मौसम में घूमने में मजा भी आता है। इसके साथ ही इस क्रिसमस लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है, जिससे आप क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए देश की खूबसूरत जगहों पर जा सकते है। तो जानते है इन जगहों के बारे में,

शिलोंग

यह भी पढ़े –फूलो के बिजनेस से होगी अब तगड़ी कमाई, जाने इसे कैसे करे और इससे होने वाले फायदे

मेघालय उत्तर-पूर्वी शहर शिलोंग भी क्रिसमस सेलिब्रेशन करने के लिए बहुत खास जगह है। यहां ईसाइयों की काफी जनसख्या है। जो बड़ी धूमधाम के साथ ईसा मसीह इस त्यौहार को मनाते है। शिलोंग की गलियां, चर्च और इस त्यौहार पर घरो की सुंदरता बहुत ज्यादा सुन्दर होती है।

श्रीनगर

आप क्रिसमस के मौके पर घूमने श्रीनगर भी जा सकते है। कश्मीर का श्रीनगर क्रिसमस के आसपास जन्नत का एक छोटा रूप है। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान यहां चारों तरफ सफेद चादर सी फैल जाती है। आप धूप वाली दोपहर के लिए इसके प्रसिद्ध पड़ोसी, गुलमर्ग भी जा सकते है। श्रीनगर में क्रिसमस के आसपास एक शीतकालीन कार्निवल भी है जो उत्सव के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

मुन्नार

क्रिसमस के आसपास केरल का मुन्नार भी काफी अच्छी जगह है घूमने के लिए आप यह भी जा सकते है। यहां मध्यम ठंड होती है और आप यहां के प्रसिद्ध चाय बागानों में घूमते हुए दिन आसानी से बिता सकते है। फिर से, केरल में क्रिसमस का शानदार तरीके से मनाया जायेगा। अधिक अंतरंग क्रिसमस उत्सव में भाग लेने के लिए यहां एक पारंपरिक होमस्टे चुनें, जाये है आपकी यह छुट्टी आपको हमेशा यद् रहेगी।

औली

यह भी पढ़े –पंजाबी दुल्हनें हाथों में कलीरे और चूड़ा क्यों पहनती है, जाने इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

औली को भारत का मिनी स्विटजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां पर खूब बर्फ गिरती है। चारों तरफ बर्फ की चादर बिछने के बाद यहां की सुंदरता बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। लगता है कि मानो यहां रुई की चादर बिछा दी गयी है। यहां आप कई तरह से इस मौसम का मजा ले सकते है। इस तरह आप क्रिसमस के मौके को यादगार बना सकते है।

RELATED ARTICLES