Saturday, July 27, 2024
HomeKHETI KISANIकिसान मूली की खेती कर सकते है मोटी कमाई हो जायेगे मालामाल,...

किसान मूली की खेती कर सकते है मोटी कमाई हो जायेगे मालामाल, जाने इसकी उन्नत किस्मों के बारे में

मूली के बारे में आप भी जानते ही होंगे ,यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। भारत में अधिकांश किसान पारंपरिक तरीके से रबी, खरीफ, दलहन और तिलहन की खेती करते है। इससे लागत के मुकाबले मुनाफा बहुत ही कम होता है। ऐसे में किसम अपनी आय बढ़ने के लिए नए तरीके से खेती कर रहे है। यह फलों और सब्जियों की खेती से अधिक ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। सरकार का मानना है कि बागवानी से किसानों की इनकम में बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि इन फसलों की खेती में लगात के मुकाबले मुनाफा अधिक ज्यादा होता है। किसान कम समय में मूली की खेती से अधिक ज्यादा मुनाफा कमा रहे है।

मूली में पाया जाता है विटामिन

यह भी पढ़े –काले टमाटर की खेती से किसानों की चमकेंगी किस्मत हो जाएंगे मालामाल, जाने इस खेती से होने वाले फायदे

मूली एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती पुरे साल में की जा सकती है। मूले के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है. ऐसे में यह संक्रमण रोगों से शरीर को सुरक्षा दिलाती है। इसे खाना शरीर में लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी खास बात तो यह है की इसमें पोषक प्रदार्थ पाए जाते है। इसका नियमित सेवन करना शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

कैसे करे मूली की खेती

मूली की खेती किसी भी तरह के मौसम में आप कर सकते है। लेकिन खेती के लिए 20 से 25 डिग्री टेंपरेचर बेहतर माना गया है. वहीं, गहरी दोमट मिट्टी में इसकी खेती की पैदावार बहुत अधिक होती है। इसकी खेती शुरू करने से पहले खेत की 3 से 4 बार जुताई करना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। फिर, खेत से खरपतवार निकालने के बाद मिट्टी की मोटी लाइन बना दी जाती है। लाइनों के ऊपर मूली के बीज को बोया दिया जाता है। इसके पौधे थोड़े दिनों में निकल जाते है। और इसकी जड़े धीरे – धीरे मजबूत होने लगती है।

खेत में जलभराव नहीं होना चाहिए

मूली की खेती में पानी खेतों में पानी नहीं रुकना चाहिए। इससे फसल की बहुत ज्याद नुकसान हो सकते है। लाइन से लाइन के बीच की दूरी कम से कम 40 सेंटीमीटर होनी जरुरी होता है। साथ ही 8 सेंटीमीटर की दूरी पर बीज की बुवाई करने से फसल में अच्छी पैदावार होती है। इसकी खेती में जैविक खाद का ही इस्तेमाल करे इससे इस फसल में पैदावार अधिक होगी।

कितना होगा इस खेती से मुनाफा

यह भी पढ़े –रहती है इस बिजनेस की मार्केट में हमेशा डिमांड आप भी इस बिजनेस को शुरु कर सकते है तगड़ी कमाई, जाने इस बिजनेस से…

भारत में मूली की बहुत सी किस्मों की खेती की जाती है। लेकिन पूसा देसी, पूसा चेतकी, पूसा हिमानी, जापानी सफेद, गणेश सिंथेटिक और पूसा रेशमी मूली की सबसे बेहतरीन किस्में हैं. ये किस्में कम समय में ही तैयार हो जाती है और इन किस्मों से अच्छी पैदावार होती है. अगर किसान भाई एक हेक्टेयर में देशी मूली की खेती कर रहे है। तो 250 क्विंटल तक इस खेती से लाभ मुलेगा। इससे 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते है।

RELATED ARTICLES