Saturday, July 27, 2024
HomeKHETI KISANIजीरे की खेती से किसान कर रहे है मोटी कमाई, जाने इस...

जीरे की खेती से किसान कर रहे है मोटी कमाई, जाने इस खेती से जुड़ी जानकारियों के बारे में

भारत में जीरे की फसल का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। ये मसाले जहां एक तरफ स्वाद को बहुत ज्यादा अच्छा बना देता है। वहीं दूसरी तरफ इन में औषधीय गुणों का भंडार होता है। इन्हीं औषधीय गुण वालों में से जीरा भी एक अहम मसाला है। इसके बाजार सब्जियों का स्वाद बहुत ही ज्यादा अधूरा सा लगता है। ऐसे तो राजस्थान और गुजरात के किसान बड़े पैमाने पर जीरा की खेती कर रहे है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश भी इस मामले में बहुत आगे बढ़ चूका है। और इस खेती से अच्छी पैसा कमा रहे है।

जीरे के पौधों की उचाई

यह भी पढ़े –घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप भी कर सकते है इन चीजों का इस्तेमाल, जाने इनसे होने वाले फायदे

जीरा का वनस्पतिक नाम क्यूमिनम सायमिनम है. यह पुष्पीय प्रजाति का पौधा है। पहले इसकी खेती पठारी प्रदेश और भूमध्य सागर के आसपास होती थी। लेकिन अब उत्तर भारत में भी इसकी खेती बढे पैमाने पर की जा रही है। इसके बीजों को बेचकर खासा मुनाफा हो रहा है. खानपान के व्यंजनों में इसका मसाले के रूप में प्रयोग पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है। इसका पौधा करीब 50 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक पहुंच जाता है। फूल खिलने पर हरे भरे खेत बहुत ज्यादा सुन्दर लगते है।

जीरे की फसल के लिए तापमान

किसानो का कहना है की जीरे की खेती शुष्क एवं ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है. सर्दियों में बोई जाने वाली फसल गर्मी आते आते पकने और कटने के लिए आ जाती है। शुष्क और गर्म मौसम में जीरे की अच्छी पैदावार की जा सकती है. इसकी खेती के लिए सामान्य पीएच मान की बलुई दोमट मिट्टी में अच्छी पैदावार की जाती है। जीरे की फसल के लिए 25 से 30 डिग्री तापमान उपयुक्त माना जाता है. इस तरह इस खेती में इतने तापमान की जरुरत होती है।

अच्छी गुणवत्ता की जानकारी

किसानो का कहना है की 1 हेक्टेयर में करीब 8 क्विंटल जीरा की पैदावार की जाती है। बाजार में जीरे का भाव करीब 35 हजार से लेकर 40 हजार तक मिल रहा है, जीरे की खेती मुनाफे का सौदा है आसपास के किसान भी अब जीरे की खेती करने पर ध्यान दे रहे है। झा किसानो को अच्छी गुणवत्ता की जानकारी मिलती है।

जीरे की खेती से मुनाफा

यह भी पढ़े –आप भी अपनी स्किन में ग्लोइंग निखार लाना चाहते है तो करे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, जाने इसे लगाने के तरीके

जीरे की खेती में लगभग 30 से 35 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर का खर्च लगता है। जीरे के दाने का 100 रुपये प्रति किलो भाव रहने पर 40 से 45 हजार रुपये प्रति हैक्टेयर से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इस तरह किसान इसकी खेती से अच्छी कमाई कर सकता है।

RELATED ARTICLES