Saturday, July 27, 2024
Homeहेल्थघुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप भी कर सकते...

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप भी कर सकते है इन चीजों का इस्तेमाल, जाने इनसे होने वाले फायदे

घुटनों का दर्द आजकल की आम परेशानी बन गयी है। और यह बढ़ते ही जा रही है। जब सर्दियां हों. इससे निजात पाने के लिए वैसे तो सबसे पहले डॉक्टर से सुझाव लेना जरुरी होइत है। लेकिन जब तक जरूरी न हो, आप घरेलु चीजों का भी इस्तेमाल कर के देख सकते है। और इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है तो जानते है। घुटनों के दर्द हको दूर करने के लिए आसान से घरेलु उपायों के बारे में,

मेथी दाने का इस्तेमाल

यह भी पढ़े –आलू की खेती से किसान कर रहे है अच्छी कमाई, जाने इसकी उन्नत किस्मों, और खेती से जुड़ी जानकारिया

घुटनों के दर्द को कम करने के लिए आप मेथी दानो का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिये आधा चम्मच मेथी दाने का पाउडर खाना खाने के बाद सह-शाम गर्म पानी से खाएं. अगर आप चाहें तो रात में आधा चम्मच मेथी दाने को आधा गिलास पानी में भिगोकर रख दीजिये। और इनको खली में खाये। इससे आपको बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

हल्दी दूध के फायदे

घुटनों या अन्य जोड़ों के दर्द में हल्दी दूध का सेवन करना बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर, रात को सोने से पहले पीने से दर्द में बहुत ज्यादा आराम मिलता है।

अदरक से होने वाले लाभ

अदरक का प्रयोग भी घुटनों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत ज्यादा मदद करता है। इसका इस्तेमाल सर्दी के दिनों में ज़रूर करना चाहिए. चाय, सब्ज़ी, चटनी और अचार के माध्यम से अदरक का सेवन प्रतिदिन करने से बहुत से फायदे होते है। यह घुटनों के दर्द को ही कम नहीं करता है। बल्कि अन्य जोड़ों के दर्द और सूजन के साथ खांसी-ज़ुकाम और सांस रोग को भी दूर करने में बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े –गाजर की खेती से किसान कमा रहे है लाखों रुपय का मुनाफा, जाने इस खेती को कैसे करे, और इससे होने वाले फायदे

तुलसी का रस से फायदे

दर्द चाहें घुटने में हो या फिर शरीर के किसी अन्य जोड़ में, तुलसी के रस का सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इसके लिए एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकाल लीजिये। और उसको एक गिलास गुनगने पानी में मिलाकर पी लीजिये। इससे आपको दर्द में बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। इस तरह से आप इनका सेवन कर सकते है।

RELATED ARTICLES