Wednesday, July 24, 2024
Homeलाइफस्टाइलहाथो पर मेंहदी को खूबसूरत रचाने के लिए करे इन टिप्स को...

हाथो पर मेंहदी को खूबसूरत रचाने के लिए करे इन टिप्स को ट्राई लगेगी आपकी मेहदी बहुत सुन्दर, देखे इनके बारे में

आप भी जानते होंगे कोई भी फग्शन पर मेहदी लगाना महिलाओं को बहुत ज्यादा पसंद होता है। घर में शादी संगीत हो या फिर कोई खास त्योहार लड़कियां और महिलाएं सभी मेहंदी लगाना पसंद रहता है। भारत में महिलाओं के लिए त्योहार हाथों में मेहंदी रचाए बिना कोई भी त्यौहार पूरा नहीं होता। आजकल बहुत तरह की मेहदी मार्किट में आने लगी है। जिनका हाथो में बहुत जल्दीगहरा रंग आ जाता है। लेकिन जो रंग और खुशबू ट्रेडिशनल मेहंदी की आती है।

यह भी पढ़े –त्योहारों पर कम बजट में आप अपने लुक को बना सकते है बेहद खूबसूरत, तो अपनाए इन आसान तरीको को

वो टैटू वाली मेहंदी में देखने को मिलती ही नहीं। मेहंदी के रंग को लेकर कई मान्यताएं होती हैं जिसके चलते सबकी नजरें एक दूसरे की मेहंदी के रंग पर रहती है। इसलिए बहुत सी महिलाये मेहदी लगाने के बाद मेहदी के रंग को लेकर परेशान रहती है। आइए जानते है मेहदी रचने की कुछ आसान टिप्स के बारे में ,

मेंहदी को गाढ़ा रचाने के लिए कुछ टिप्स

आप अपनी मेहदी को सबसे पहले मेहंदी को सूखने के बाद भी कुछ घंटों तक पानी से दूर रखे। और धोने से पहले हाथों में तेल लगाना बहुत ज्याद जरुरी है। मेहंदी सूखने के बाद नींबू का रस और चीनी के मिक्सचर को कॉटन की मदद से हाथों में मेहंदी पर लगा लीजिये। और सूखने दीजिये। इस घोल को दो या तीन बार लगाए। इससे आपकी मेहदी का रंग सुन्दर रचेगा।

यह तरीका अपनाये

यह भी पढ़े –इस दिवाली कम पैसों से करना है खूब सी शॉपिंग तो जाए दिल्ली के इन मार्केटो में नहीं होगी जेब खाली, जाने इसके बारे..

आप यह भी कर सकते है। मेहंदी सूखने के बाद घर के अचार में मौजूद सरसों के तेल को लगाकर कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दीजिये। धीमी आंच पर तवा रखें और उसमें चार पांच लौंग रखकर मेहंदी के हाथों को धुआं आने पर सावधानी से सेक लीजिये। लौंग की धूनी से मेहंदी का रंग खूब चढ़ता है। मेहंदी को सुखाकर उस पर चूना रगड़ने से रंग गहरा रचता है। मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर सरसों का तेल या पिपरमिंट ऑयल को कॉटन की मदद से लगा सकते है। विक्स और आयोडेक्स जैसे बाम गर्म होते है तो आप इसका भी इतेमाल कर सकते है। इसतरीके से आप अपनी मेहदी के रंग को गाढ़ा कर सकते है।

RELATED ARTICLES