Thursday, July 25, 2024
Homeलाइफस्टाइलइस दिवाली खूबसूरत तरीके से सजाए अपने घरों को, जाने घर को...

इस दिवाली खूबसूरत तरीके से सजाए अपने घरों को, जाने घर को सजाने की कुछ बेहतरीन टिप्स के बारे में

त्यौहार का माहौल ही कुछ अलग होता है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते है। आप भी जानते हो होंगे साल में बहुत से त्यौहार आते है। और हम इन त्योहारों को बहुत धूम – धाम से मनाते है। अब कुछ ही दिनों में दीवाली का त्यौहार आने ही वाला है। जिसे लोग बहुत ज्यादा धूम – धाम से मनाते है। सभी लोग अपने – अपने घरो की उत्साह के साथ बहुत खूबसूरत तरीके से सजाते है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए है। जानते है इनके बारे में ,

यह भी पढ़े –मोटापे से है आप भी बहुत परेशान तो करे इन बीजों का सेवन, जाने इन बीजों के सेवन से होने वाले फायदे

पूजा की थाली किस तरीके से सजाए

बहुत से फेस्टिवल पूजा पाठ से जुड़े हुए होते है , जिसके लिए सबसे पहले पूजा की थाली की सुन्दर तरीके से सजाया जाता है। पूजा की थाली को रंगों से भरें और फूलों से सजाएं, फैंसी ट्विस्ट देने के लिए पूजा की थाली में रोली, कुमकुम, चावल का छोटे-छोटे कंटेनर से भी आप इस थाली को सजा सकते है।

फूलों की खुशबु से महकाये घर

आप इस दिवाली आपने घरों को सुन्दर तरीके से फूलों से सजा सकते है आपके घर के कोने – कोने में खुशबू बिखरेगी। द्वार से लेकर पूजा की थाली को सजाना जितना अहम है, फेस्टिवल में घर को फूलों से महकाना भी है. घर के हर कोने में फूलों की लड़ियों से सजाए।

बैठने की व्यवस्था

इस त्यौहार को एन्जॉय करना है तो इसके लिए बैठने की व्यवस्था अच्छी हो इसका ख्याल रखना भी जरुरी है। रंग-बिरंगे कुशन के साथ बैठने की जगह गद्दे और चादरों को सुन्दर तरीके से सजा दीजिये। ताकि सब साथ बैठकर इस त्यौहार में अच्छे से एन्जॉय कर सके।

यह भी पढ़े –इस त्यौहार के मौके पर खरीद सकती है दिल्ली वाली फैशन स्टाइलिश कुर्तियां, जाने इनके सुन्दर डिजाइन के बारे में

मुख्य द्वार दिखना चाहिए सबसे सुन्दर

दिवाली पर सबसे सुन्दर घर का मुख्य द्वार लगना चाहिए। ऐसे आप खूबसूरत तरीके से सजाए। ऐसा करने पर आने-जाने वालों को देखने में भी बहुत अच्छा लगेगा। गुलाब, गेंदे की लड़ी से घर का मुख्य द्वार सजाएं. इसमें कलरफुल लाइट लगाएंगे तो द्वार पर चार चांद लग जाएंगे. और रंगोली बनाने से आपका घर शानदार लगेगा।

घर में लगाए सुन्दर डिजाइन परदे

इस दिवाली आप अपने घरो में सुन्दर परदे लगा सकते है। इससे आपका घर बहुत शानदार लगेगा। पर्दों को अपने घर पर लगाएं. जो किसी भी कलर या प्रिंट के हो सकते हैं. इससे घर और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। यो आप इस दिवाली इस तरीके से अपने घरों को सजा सकते है।

RELATED ARTICLES