Friday, July 26, 2024
Homeहेल्थSkin Care Tipsबालों को बनाना है सिल्की शाइनी चमकदार तो करे गुड़हल के तेल...

बालों को बनाना है सिल्की शाइनी चमकदार तो करे गुड़हल के तेल का इस्तेमाल, जाने इस तेल से होने वाले भरपूर फायदे

गुड़हल के फूल के बारे में आप भी जानते ही होंगे , गुड़हल का फूल केवल एक सुंदर फूल ही नहीं होता है। इसका इस्तेमाल बहुत सी चीजों को बनाने में किया जाता है। यह बालो के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। यह हमारे स्किन बालो से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को दूर करता है। गुड़हल के तेल का प्रयोग करने से झड़ते बालों की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। और आपको बाल बढ़ने लगते है। इस तेल को आप घर पर भी बना सकते है। जानते है इस तेल से होने वाले फायदे के बारे में ,

कैसे बनाया जाता है गुड़हल का तेल

यह भी पढ़े –चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे देखकर फेशियल का नाम तक भूल जायेगे, देखे इससे होने वाले स्किन पर लाभ

इस तेल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुड़हल के 8 फूल ले लें और 8 पत्तियां को ले लीजिये। और पीसकर पेस्ट बना लीजिये। एक कप नारियल के तेल को गर्म कर लें और पेस्ट को उसमें दाल दीजिये। इसे कुछ समय तक गर्म होने दीजिये। और फिर अच्छी तरह से ठंडा कर लीजिये। अब यह तेल इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चूका है। इसे अपने सिर में 10 मिनट के लिए मसाज करें और आधे घंटे तक इस रहने दीजिये। इसके बाद बालो को धो लीजिये।

इस तेल से बालों पर होने वाले फायदे

यह भी पढ़े –फैशन स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप भी इस तरीके से कर सकते है अपने फ्लोरल प्रिंट दुपट्टे को ट्राई, देखें इसकी आसान टिप्स

यह तेल बालों की हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह बालों को झड़ने से बचता है और बालों को सिल्की शाइनी बनता है बालों की ग्रोथ भी बढ़ता है। गुड़हल के फूल का तेल बालों से रूसी से छुटकारा दिलाता है। इस तेल से बालो में नमी आती है। और इसे लगाने से बाल अच्छे रहते है। इस तेल का प्रयोग हर बार बाल धोने से पहले करना ज्याद फायदेमंद होता है। लेकिन याद रखें,जब इसका नियमित प्रयोग करेंगे और जब इसकी अच्छे से मसाज करना शुरू करेंगी तब ही आपको बालो में इस तेल के भरपूर फायदे होंगे।

.

RELATED ARTICLES