Wednesday, July 24, 2024
Homeलाइफस्टाइलनए साल पर जाना चाहते है घूमने तो जाएं इन शानदार जगहों...

नए साल पर जाना चाहते है घूमने तो जाएं इन शानदार जगहों पर, देखें यह की खूबसूरती का नजारा

आप भी जानते है अब कुछ ही दिनों में नया साल आने ही वाला है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे इस साल न्यू ईयर मनाने कहा जाये। अगर आप कही घूमने जाने का सोचरहे है तो हम आपको कुछ शानदार जगहों के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा सुन्दर है यह जाकर आपका मन वापस लौटने का होगा ही नहीं। तो जानते है इन शानदार जगहों के बारे में,

ग्वालियर का किला

यह भी पढ़े –इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे क्रिसमस क्यों मनाया जाता है, जाने इससे जुड़ी जानकारिया

आप नये साल के मौके पर घूमने जाने का सोच रहे है। तो आपको ग्वालियर का किला देखने जाना चाहिए। यह की खूबसूरती का नजारा बहुत ही ज्यादा शानदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य के सबसे प्रमुखतम स्मारकों में से एक है. यह काफी ऊंचे पठार पर बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि जो सड़क इस किले तक पंहुचाती है, उन्ही सड़कों के किनारे चट्टानों पर जैन तीर्थकंरों की विशाल मूर्तियां भी बानी हुई है। अगर आपको इतिहास में थोड़ी सी दिलचस्पी हो टी आप इस जगह पर घूमने जा सकते है।

सतपुड़ा की पहाड़ियां

मध्य प्रदेश राज्य में स्थित सतपुड़ा की पहाड़ियो का द्रश्य बहुत ज्यादा शानदार है। आप नये साल पर घूमने जाने का सोच रहे है तो आप इस जगह पर जा सकते है। इस पहाड़ी के उत्तर में नर्मदा शिला और दक्षिण में ताप्ती शिला स्थित है, इस पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी धुपगढ़ महादेव पहाड़ी पर बसी हुयी है। इसके अलावा सतपुड़ा पहाड़ी क्षेत्र से नर्मदा, महानदी, ताप्ती नदियाँ भी निकलती है। यह का द्रश्य बहुत ही ज्यादा सुन्दर है।

ओरछा का किला

यह भी पढ़े –ज्वेलरी स्टाइल करना पसंद करती है तो इस बार कुछ नई कलेक्शन को ट्राई करें यह डिजाइन, देखेंगे सभी आपकी खूबसूरती का नजारा

ओरछा का किला मध्य प्रदेश की बहुत ही ज्यादा सुन्दर जगह है। प्राचीन काल में ओरछा को मध्य भारत के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली राज्य के रूप मर जाना जाता है। ओरछा का साहित्य, कला काव्य इन सब में बहुत बड़ा स्थान रहा रहा है। भारत देश में ओरछा एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर भगवान राम की पूजा एक राजा के तौर पर की जाती है। इस किले को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। तथा इसे विश्व धरोवर की सूचि में भी शामिल किया गया है। आप इस जगह पर भी घूमने जा सकते है।

RELATED ARTICLES