Thursday, July 25, 2024
HomeKHETI KISANIकिसानो को कम समय में लखपति बना देगी लहसून की खेती, जाने...

किसानो को कम समय में लखपति बना देगी लहसून की खेती, जाने इसकी खेती करने का सही तरीका

किसानो को कम समय में लखपति बना देगी लहसून की खेती, जाने इसकी खेती करने का सही तरीका। आज के समय में किसान पारम्परिक खेती के आलावा व्यापारिक खेती की और अपना रुख कर रहे है इसका कारन यह है की व्यवसायिक खेती कर कम समय और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।अगर आप भी खेती करके अच्छी कमाई करना चाहते है तो हम आपको आज एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं। घर बैठे लाखों रुपये की तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आज हम बात कर रहे है लहसुन की खेती के बारे में। बता दें कि यह एक नकदी फसल है और यह मुख्य रूप से मसालों के लिए उपयोग होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते है। जिससे की भारत में इसकी डिमांड साल भर बनी रहती है। आइये जानते है इसकी खेती के बारे में विस्तार से।

लहसुन की खेती के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

आमतौर पर देखा जाये तो लहसुन की खेती लगभग सभी प्रकार की भूमि में आसानी से की जा सकती है लेकिन इसके लिये दोमट मिट्टी सबसे सही मानी जाती है। और अगर हम इसकी खेती के लिए जलवायु के बारे में बात करे तो लहसुन की वृद्धि के लिये ठंडा व नम जलवायु उपयुक्त होता है।

लहसुन की उन्नत किस्में

आमतौर पर देखा जाये तो जब हम लहसुन की उन्नत किस्मो का चयन करते है जिससे हमे अधिक पैदावार प्राप्त हो।तो चलिए जानते है इसकी उन्नत किस्मो के बारे में लाडवा, मलेवा, एग्रीफांउड व्हाइट, आर जी एल-1, यमुना सफेद-3 एवं गारलिक 56-4 नामक किस्में अच्छी पैदावार देती है। जिससे की आपको अधिक उत्पादन होगा।

कैसे करे लहसुन की बुवाई

बता दे की इसकी खेती बारिश का मौसम खत्म होने के तुरंत बाद करना सही होता है। और लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है। लहसुन की बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छी बैठ जाती है। इसकी खेती मेड़ बनाकर करना चाहिए। लहसुन की फसल लगभग 5-6 महीने में अच्छे से तैयार हो जाती है।

लहसुन की खेती से इतना होगा मुनाफा

यदि हम इसकी खेती से होने वाले मुनाफे के बारे में बात करे तो बता दे की एक एकड़ में लगभग 40-50 क्विंटल तक पैदावार होती है। और बता दे की लहसुन की प्रति क्विंटल बाजार कीमत 5,000 रुपये से 20,000 रुपये तक होता है। किसान भाई एक एकड़ में लाखों रुपये की मोटा कमाई कर सकते है।

RELATED ARTICLES