Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलडेली वियर के साथ पार्टी फक्शन में भी पहन सकती है यह...

डेली वियर के साथ पार्टी फक्शन में भी पहन सकती है यह मंगलसूत्र की लेटेस्ट डिजाइन, लगेगा आपका लुक बेहद खूबसूरत

आप भी जानते होंगे मंगलसूत्र महिलाओं का पारंपरिक आभूषण होता है। बदलते समय के साथ इसे पहनने की स्टाइल भी बहुत ज्यादा बदल चुकी है। और यह बहुत सी डिजाइनों में निकल चुके है। आजकल महिलाओं को बहुत कम वजन और यूनिक डिजाइन पहनना ज्यादा पसंद करती है। मंगलसूत्र की खासियत यह होती है कि आप इसे इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट के साथ हमेशा भी पहन सकती है। हम आपके लिए कुछ खास डिजाइनों को लेकर आये है। जो बहुत ज्यादा खूबसूरत है।

डायमंड डिजाइन

यह भी पढ़े –किसी भी आउटफिट के साथ अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करे सैंडल लेटेस्ट डिजाइन, जाने इनकी कीमत के बारे में

यह डिजाइन पहनने में बहुत ज्यादा अच्छी लगती है। अगर आप भी खूबसूरत और एलिगेंट लुक में दिखना चाहती है तो डायमंड लॉकेट के मंगलसूत्र पहन सकती हैं। इसमें आपको कई तरह की वैरायटी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। मंगलसूत्र की कीमत हीरे के वजन पर रहती है। लेकिन बहुत सी महिलाएं इस तरह की ज्वेलरी को पहनना ज्यादा पसंद करती है।

राशि के मुताबिक मगलसूत्र

आप मगलसूत्र को राशि में मुताबित भी खरीद सकती है। अगर आप भी ज्योतिष में यकीन रखती हैं और उसी हिसाब से अपना जीवन यापन करती है तो राशि के मुताबिक मंगलसूत्र बनवा कर पहन सकती है। ज्योतिष दृष्टि से जो भी रत्न आपको सूट करता है उसे आप लेटेस्ट फैशन के मुताबिक अपने मंगलसूत्र में डलवा सकती है। आपको तय यह करना है की आप हीरे का पेंडेंट चाहती हैं या फिर सोने का पसंद करती है। इस तरह आप इस तरह इसे भी पहन सकती है।

डबल लेयर मंगलसूत्र

इस साल डबल लेयर मंगलसूत्र फैशन स्टाइल में चल रहा है। इसमें आपको बहुत सी डिजाइनें मिल जाएगी। इस तरह की डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें दो लटकन होती है जिसमें एक चेन थोड़ी छोटी और एक बड़ी होती है। इसे किसी भी आउटफिट के साथ आप पहन सकती है। आप इसे अपने हिसाब से स्टाइल कर के भी पहन सकती है।

यह भी पढ़े –सर्दियों के मौसम में ऊनी कपड़ो का बिजनेस शुरु कर आप भी कर सकते है लाखों की कमाई, जाने इसके बारे में

नेम पेंडेंट डिजाइन

यह फैशन भी बहुत ज्यादा स्टाइल में चल रही है। इन्हें खासतौर पर ऑर्डर देकर डिजाइन करवाया जा रहा है। अपने नाम के अक्षर या फिर अपने पार्टनर के नाम को डिजाइन करवाकर मंगलसूत्र में पेंडेंट डालकर भी पहन सकती है। आप चाहे तो सिंपल चेन चुने या फिर डिजाइनर चेन को भी पहन सकती है। आप इसे किसी भी आउटफिट पर पहन सकती है। इस तरह की डिजाइन आप ट्राई कर सकती है।

RELATED ARTICLES