Thursday, July 25, 2024
HomeKHETI KISANIअजवाइन की खेती से किसान करेंगे अब बंपर कमाई, जाने इसकी उन्नत...

अजवाइन की खेती से किसान करेंगे अब बंपर कमाई, जाने इसकी उन्नत किस्मे और इससे होने वाले फायदे के बारे में

अजवाइन की खेती के बारे में तो आप भी जानते ही होंगे , आप ये भी जानते होंगे इसकी मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। अजवाइन एक मसाले की फसल है इसलिए यह फसल बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। दुनियाभर में इसे पसंद किया जाता है. किसी भी डिस बनाने पर उसमे डालने पर उसका टेस्ट बेहद टेस्टी हो जाता है। इसलिए किसान इस खेती को कर अच्छा पैसा कमा सकते है। इसलिए किसान के लिए यह खेती करना बहुत ज्यादा फायदेमंद है। जानते है इस खेती के बारे में ,

यह भी पढ़े –पोषण विटामिनों से भरपूर सर्दियों में मुंगफल्ली खाना होता है बहुत फायदेमंद, जाने यह शरीर में कौनसी कमी को करती है पूरी

खाद उर्वरक का प्रयोग

इस खेती में 8-10 टन प्रति हेक्टेयर सड़ी हुई गोबर की खाद अथवा कम्पोस्ट को बुआई से एक माह पहले खेत में अच्छी तरह डालना चाहिए। 90 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फॉस्फेट तथा 30 किलोग्राम पोटाश. नाइट्राेजन की आधी मात्रा एवं फॉस्फोरस तथा पोटाश की सम्पूर्ण मात्रा अन्तिम जुताई के समय खेत मे मिलनी चाहिए। और शेष मात्रा बुआई के 30 से 60 दिन बाद टॉपड्रेसिंग के रूप में सिंचाई के साथ डालना चाहिए। खरपतवार नियंत्रण: ऑक्सीडाइआर्जिल का बुआई के बाद तथा बीज अंकुरण से पहले 75 ग्राम प्रति हेक्टेयर दवाई का छिड़काव करना चाहिए।

मैसम और जलवायु

इस खेती के लिए माध्यम शुष्क जलवायु काफी फायदेमंद होती है। इसे ठंडी जलवायु में करना ज्यादा लाभकारी होता है। इस खेती को करने के लिए दोमट मिटटी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।
मृदा का चयन: 6.5 से 7.5 पीएच की आवशयकता होती है।

अजवाइन की उन्नत किस्मे

अजवाइन की प्रजातियां गुजरात अजवाइन-1, अजमेर अजवाइन-1, अजमेर अजवाइन-2, प्रताप अजवाइन-1 यहउन्नत किस्मे होती है। और इसकी बुआई करने का समय सितंबर से अक्टूबर रबी की फसल के लिए तथा जुलाई से अगस्त खरीफ फसल के लिए उययुक्त मानी जाती है।

यह भी पढ़े –ब्लैक काफी पिने से शरीर में होते है बहुत से फायदे यह कौन – कौन सी बीमारियों में होती है फायदेमंद, जाने इसके बारे.

अजवाइन की खेती से लाभ

अजवाइन की किस्मों के अनुसार प्रति एकड़ औसतन 10 क्विंटल तक का मुनाफा कमाया जा सकता है इस खेती से अजवाइन का बाजार में भाव 12 हजार रुपए से 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक का हमेशा रहता है। इस फसल से किसान एक अकड़ में दो लाख रुपय तक की कमाई कर सकता है। इस खेती को करने से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकता है।

RELATED ARTICLES