Wednesday, July 24, 2024
Homeहेल्थइस फल को खाने से शरीर में होते है बहुत से फायदे,...

इस फल को खाने से शरीर में होते है बहुत से फायदे, जाने यह कौन सी बीमारियों को करता है दूर

आप भी जानते है बहुत से लोग फलो का सेवन करते है। और फल खाना सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी काफल का नाम सुना है या इस फल को खाया है? अगर नहीं खाया तो बता दें कि काफल एक पहाड़ी फल माना गया है। जो मुख्य रूप से उत्तराखंड में पाया जाता है। इस राज्य का यह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध फल माना गया है। जिसे लोग बहुत ज्यादा चाव से खाना पसंद करते है। इस फल में औषधि गुण भी पाए जाते है। तो जानते है इस फल से होने वाले फायदे,

काफल फल से होने वाले फायदे

औषधि गुण पाए जाते है

यह भी पढ़े –आपकी खूबसूरती पर चार चाँद लगा देगी ये नोज रिंग डिजाइन, देखे इनके बारे मे

यह फल सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। काफल में कई औषधीय गुण का भंडार पाया जाता है। और उत्तराखंड में इस फल का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है. इसमें एंटी-अस्थमा से भरपूर प्रॉपर्टीज भी होती है।

पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर

इस फल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जो कई तरह की समस्याओं जैसे डायरिया, अल्सर, जलन, सूजन, गले में खराश, अपच, एनीमिया, बुखार आदि को दूर कर सकता है. यहां तक की इसके पेड़ के छाल, फूल, बीज आदि भी बेहद बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। छाल एंटी-एलर्जिक होते हैं, जो कई तरह की एलर्जी का इलाज करने में फायदेमंद होती है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आप काफल के फल का सेवन कर सकते है।

दांतो से जुड़ी समस्याओं को दूर करे

इस फल का इस्तेमाल काफल पेड़ का छाल दांतों के दर्द को भी दूर करने में लाभकारी होता है। छाल को दांतों से 2-3 मिनट चबाने से दर्द बहुत जल्दी कम हो जाता हैं. यह दांतो की सभी परेशानियों को दूर करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े –कुर्ती के साथ करे इस तरह की हेयर स्टाइल लगेगा आपका भी लुक बहुत खास, देखे इनके बारे में

टेंशन दूर करे

आपके दिमाग पर स्ट्रेस, चिंता की समस्या लगातार बनी रहती हैं तो इसके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए भी काफल का उपयोग करना बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इसमें तनाव को कम करने वाले तत्व पाए जाते है। जो मानसिक समस्याएं लक्षणों को बहुत तेजी से कम करता है।

RELATED ARTICLES